27.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

गुरु की महिमा अपार, श्री बालाजी विद्या मंदिर में हुआ भव्य आयोजन…

HomeChhattisgarhगुरु की महिमा अपार, श्री बालाजी विद्या मंदिर में हुआ भव्य आयोजन...

Date:

रायपुर। सेक्टर-2 देवेंद्र नगर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस समारोह उल्लासमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम, साउथ ईस्टर्न रेलवे के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि गुरु की महिमा का जितना वर्णन किया जाए उतना ही कम है। गुरु जीवन का संबल हैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

आन्ध्रा एसोसिएशन के सचिव श्री के. एस. आचार्युलु ने कहा कि शिक्षक दिवस ईश्वर तुल्य शिक्षकों को सम्मानित करने का पवित्र अवसर है। संयुक्त सचिव-1 वाय. सी. राव ने सभी को ईद-ए-मिलाद, ओणम एवं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्रों से कहा कि गुरु हमें केवल पढ़ाते ही नहीं बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। उपाध्यक्ष-1 टी. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व विद्यार्थियों के जीवन को गहराई से प्रभावित करता है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. फ्रेनी जयप्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्रों को योग्य नागरिक बनाने का उत्तरदायित्व शिक्षकों के कंधों पर है। शिक्षा ही अच्छे समाज की नींव रख सकती है।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। मुख्य अतिथि का सम्मान शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। सभी शिक्षकों को भी शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष श्री जी. स्वामी, संयुक्त सचिव-2 एम. श्रीनिवास राव सहित कार्यकारिणी सदस्य के. विजय कुमार, डी. अनंत राव, एल. रुबेश राव, पी. अमित नायडू, सी. साई गोपाल कृष्ण पटनायक, जी. नागेश, टी. सुरेश कुमार, हेमसुंदर, उमा महेश्वर राव, के. वी. राव, एम. वेंकट राव तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 12वीं की छात्राएँ सौदामिनी साहू एवं नाजमुन निशा ने किया। अंत में कोषाध्यक्ष श्री मोहन के. नायडू ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...