बस्तर में नक्सलवाद पर बड़ा अभियान, 30 से ज्यादा नए कैंप बनाएंगे सुरक्षा बल…

HomeCHHATTISGARHबस्तर में नक्सलवाद पर बड़ा अभियान, 30 से ज्यादा नए कैंप बनाएंगे...

Date:

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में इस बार मॉनसून खत्म होते ही नक्सल विरोधी अभियान और तेज होगा। इसके तहत 30 से अधिक नए अग्रिम ऑपरेशन बेस (एफओबी) बनाए जाएंगे।

शुक्रवार को रायपुर में हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी निदेशक तपन डेका, सीआरपीएफ महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सुरक्षा बलों की तैनाती, नई यूनिट की जरूरत और अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

सुरक्षा प्रतिष्ठान के अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ और उसकी विशेष कोबरा बटालियन बस्तर के जंगलों में और गहराई तक जाएंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस की जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) यूनिट को भी माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। अभियान की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि यह लक्ष्य दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 तक ही हासिल हो सकता है।

इसी सिलसिले में शनिवार को सीआरपीएफ के डीजी सिंह और छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम ने जगदलपुर में अलग बैठक की। सीआरपीएफ ने सोशल मीडिया पर बताया कि चर्चा का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा बलों, खुफिया एजेंसियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना और शांति प्रयासों को मजबूती देना है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...