स्वतंत्र छत्तीसगढ़/ रायपुर, 6 सितंबर 2025,
प्रवर्तन निदेशालय (ED) रायपुर जोनल कार्यालय ने 3 और 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ में 28 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जिला खनिज न्यास (DMFT) घोटाले से जुड़ी है। ईडी ने छापों में 4 करोड़ रुपये नकद, 10 किलो चांदी की सिल्ली और कई डिजिटल डिवाइस व दस्तावेज बरामद किए हैं।
ईडी ने जांच छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज FIRs के आधार पर शुरू की थी। आरोप है कि सरकारी अधिकारियों ने कुछ ठेकेदारों/वेंडरों और बिचौलियों के साथ मिलकर DMFT फंड का दुरुपयोग किया। अवैध कमीशन और रिश्वत के एवज में टेंडरों का आवंटन किया गया, जिससे बड़ी मात्रा में काले धन का सृजन हुआ।
जांच में खुलासा हुआ है कि लगभग ₹350 करोड़ के DMFT फंड का दुरुपयोग हुआ। यह राशि बीज निगम के माध्यम से खर्च कराई गई, जिसमें कृषि उपकरण, मिनी दाल मिल, बीज आदि की सप्लाई के नाम पर ठेके दिए गए। ठेके की राशि का 60% तक कमीशन/रिश्वत के रूप में अधिकारियों और बिचौलियों तक पहुंचाया गया।
ईडी ने पहले भी इस केस में ₹21.47 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। साथ ही, 16 लोगों के खिलाफ अभियोजन शिकायत विशेष पीएमएलए कोर्ट, रायपुर में दाखिल की गई है। अब तक इस घोटाले में आईएएस रानू साहू, राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी माया वर्रियर और मनोज कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है।
ईडी ने कहा है कि जांच अभी जारी है और आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)


