स्वतंत्र छत्तीसगढ़/ बैकुंठपुर
शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कोरिया के ऑडिटोरियम में “मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण 2025 एवं शिक्षक सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भइयालाल राजवाड़े एवं विशिष्ट अतिथि सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह रहीं।
समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती और भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ने बच्चों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों को स्कूटी, लैपटॉप और आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं मुख्य अतिथि श्री भइयालाल राजवाड़े ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 50 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि जिले के सभी बच्चे शत-प्रतिशत प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हों।
कार्यक्रम का समापन जिला शिक्षा अधिकारी श्री गुप्ता ने आभार प्रदर्शन के साथ किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)


