17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में टाइम टेबल बदला , शनिवार को भी लगेंगी कक्षाएं…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में टाइम टेबल बदला , शनिवार को भी...

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग ने टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शनिवार को भी नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने नया टाइम टेबल जारी किया है और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भी लिखा है।

नए प्रावधान के अनुसार, एक पाली वाले स्कूलों में सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक कक्षाएं होंगी, जबकि दो पाली वाले स्कूलों में सुबह 7:30 से शाम 4:00 बजे तक कक्षाओं का संचालन होगा। इनमें सुबह की पाली में हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित होंगे, जबकि दोपहर 12 बजे से प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल चलेंगे।

विशेष रूप से शनिवार को होने वाली सुबह की कक्षाओं का समय भी बदला गया है। अब शनिवार को सुबह की पाली सुबह 10 बजे से शुरू होगी। माना जा रहा है कि इस तरह का बदलाव प्रदेश में पहली बार किया गया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस बदलाव से विद्यार्थियों की पढ़ाई और अनुशासन दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related