स्वतंत्र छत्तीसगढ़/रायपुर :
गणेश विसर्जन के दौरान भीड़भाड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए रायपुर पुलिस और नगर निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। विशाल झांकियों और मूर्तियों के विसर्जन के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। निगम ने छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के लिए अलग-अलग तालाब और अस्थायी कुंड बनाए हैं। वहीं, महादेव घाट पर केवल बड़ी मूर्तियों का विसर्जन होगा।
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि 6 से 11 सितंबर तक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी अलग-अलग शिफ्ट में लगाई गई है। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहरभर में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। उनकी निगरानी CSP रैंक के अधिकारी करेंगे। विसर्जन यात्रा पर ड्रोन और CCTV कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। आज रात 8 बजे से शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक, तात्यापारा चौक, शारदा चौक, मौदहापारा, मालवीय रोड, कालीबाड़ी चौक और फायर बिग्रेड चौक से कोतवाली चौक की ओर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
ख़बरें और भी…


