17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

रायपुर में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी का खुलासा, नव्या मालिक और विधि अग्रवाल ने किए सनसनी खुलासे…

HomeChhattisgarhरायपुर में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी का खुलासा, नव्या मालिक और विधि अग्रवाल...

Date:

राजधानी रायपुर में सामने आए हाई-प्रोफाइल ड्रग्स तस्करी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल से आमने-सामने पूछताछ की। शुक्रवार को हुई गहन पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे रायपुर के साथ-साथ पुणे, मुंबई और गोवा में टेक्नो व ड्रग्स पार्टियों का आयोजन करती थीं। इन पार्टियों में संभ्रांत घरानों के युवक-युवतियां शामिल होते थे।

दोनों ने पुलिस को बताया कि हर महीने वे मुंबई और गोवा का दौरा करती थीं और वहां रातभर चलने वाली इन पार्टियों का संचालन करती थीं। रायपुर में भी नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, क्लब, रिसॉर्ट और फार्महाउस में इस तरह की पार्टियां आयोजित की जाती थीं। विधि अग्रवाल की इवेंट कंपनी बिहाइंड द सीन्स बड़े होटलों और क्लबों में न्यू ईयर पार्टी सहित कई बड़े आयोजन भी करती रही है।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि इन पार्टियों की शुरुआत 25-30 लोगों के साथ होती थी, लेकिन देर रात 1 बजे के बाद केवल 10-15 लोग ही रुकते थे। इन्हीं फार्महाउस में ड्रग्स का सेवन और अश्लील गतिविधियां होती थीं।

पुलिस ने नव्या, विधि और हर्ष आहूजा को रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ जारी रखी है। तीनों का संपर्क बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों, सीए, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी था। आरोपियों ने कबूल किया कि वे इन लोगों के साथ पार्टियों में शामिल होते थे।

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से चैट्स भी मिली हैं, जिनके आधार पर ड्रग्स खरीदने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इन युवाओं को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा और उनके परिजनों को भी जानकारी दी जाएगी। वहीं पुलिस अब फार्महाउस और क्लब मालिकों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बालोद में भीषण सड़क हादसा: जमही टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत…

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक दुर्घटना, गांव...