रायगढ़: 26 अगस्त 2025
आयुक्त नगर निगम बृजेश सिंह क्षत्रिय ने मंगलवार को शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नालंदा परिसर, ऑक्सीजोन और नगर निगम परिसर में निर्माणाधीन पानी टंकी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
आयुक्त क्षत्रिय सबसे पहले नालंदा परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और ईई को अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे इतवारी बाजार स्थित ऑक्सीजोन पहुंचे और वहां बन रहे ओपन एयर थिएटर, बच्चों के खेल क्षेत्र, जिम, साइंस पार्क और फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तत्पश्चात आयुक्त ने नगर निगम परिसर में बन रही पानी टंकी का काम देखा और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मियों की उपस्थिति की भी जानकारी ली।
इस मौके पर ईई अमरेश लोहिया, एई अशोक सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


