रायपुर/जी.भूषण : 23 अगस्त 2025,
रियल एस्टेट क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुकी क्रेडाई (CREDAI) अब समाजसेवा में भी उदाहरण पेश करेगी। विधायक पुरंदर मिश्रा के सुझाव पर क्रेडाई ने संकल्प लिया है कि वह हर वर्ष 51 निर्धन कन्याओं का नि:शुल्क सामूहिक विवाह आयोजित करेगी।
इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने कहा कि “रोटी और कपड़ा तो हर कोई जुटा लेता है, लेकिन मकान जीवन की सबसे बड़ी ज़रूरत है। क्रेडाई द्वारा एक ही छत के नीचे यह सुविधा उपलब्ध कराना सराहनीय है। यदि क्रेडाई चाहे तो प्रतिवर्ष 51 निर्धन कन्याओं का विवाह कर समाजसेवा की ऐतिहासिक मिसाल कायम कर सकता है।” विधायक के इस सुझाव को स्वीकार करते हुए क्रेडाई अध्यक्ष पंकज लाहोटी ने घोषणा की कि अब से प्रतिवर्ष 51 निर्धन बेटियों का विवाह क्रेडाई के द्वारा कराया जाएगा।
भव्य आयोजन सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम, रायपुर में संपन्न हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विशिष्ट अतिथि मिनल चौबे ने विधायक पुरंदर मिश्रा को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में संजय रहेना, मृणात गोलछा, नवनीत अग्रवाल, संजय बघेल, अभिषेक जी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तीन दिवसीय एक्सपो में आम नागरिकों के लिए कई प्रॉपर्टी विकल्प और सुविधाएँ भी उपलब्ध रहेंगी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


