रायपुर/जी.भूषण : 23 अगस्त 2025;
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने जापान प्रवास के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक सहयोग, व्यापारिक साझेदारी और तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें क्षेत्रीय विविधीकरण, व्यापार एवं तकनीकी सहयोग, आधारभूत संरचना विकास और राज्य में उभरते निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ की निवेशक-अनुकूल नीतियां, हालिया सुधार और स्टार्टअप्स को दिए जा रहे सहयोग राज्य को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत बनाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने टोक्यो में आयोजित “Deep Space – To the Moon and Beyond” अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। यह दौरा खास महत्व रखता है क्योंकि राजनांदगांव में भारत सरकार के सहयोग से प्रस्तावित स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। यह पहल छत्तीसगढ़ को वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।
जापान प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय प्रवासी समुदाय से भी संवाद किया। उन्होंने उन्हें राज्य की नीतिगत पहलों, निवेश अनुकूल माहौल और रोजगार सृजन की संभावनाओं से अवगत कराया। प्रवासी भारतीयों ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वे छत्तीसगढ़ और जापान के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक संबंधों को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जापानी निवेशकों को राज्य में अवसर तलाशने हेतु प्रोत्साहित करेंगे।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


