राजनांदगांव। जिले के तुमड़ीबोड चौकी क्षेत्र के ग्राम पेंडरवानी में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे किसान पर 14 फीट लंबे अजगर ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि पास में मौजूद दो किसानों की सूझबूझ और बहादुरी से किसान की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार 21 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे किसान माखनलाल साहू खेत में काम कर रहे थे। अचानक अजगर ने उन पर हमला कर दिया और उनके पैर व गले को लपेट लिया। माखनलाल जमीन पर गिर पड़े और मदद के लिए चीखने लगे। उनकी आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे करण पटेल और चक्रधर कवर मौके पर पहुंचे। दोनों ने मिलकर किसी तरह अजगर को काबू में किया और माखनलाल की जान बचाई। घायल किसान को तुरंत जिला अस्पताल राजनांदगांव ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। इस हादसे से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सचिव सतीश कोठारी ने दी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


