31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

पारंपरिक पोला पर्व पर सड़क सुरक्षा का अनोखा संगम; गाय-बैलों को पहनाए गए रिफ्लेक्टर कॉलर…

HomeChhattisgarhपारंपरिक पोला पर्व पर सड़क सुरक्षा का अनोखा संगम; गाय-बैलों को पहनाए...

Date:

रायपुर /जी.भूषण : 23 अगस्त 2025,

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले पारंपरिक पोला त्यौहार पर इस बार परंपरा और सुरक्षा का सुंदर मेल देखने को मिला। रायपुर परिवहन विभाग ने गाय-बैलों की पूजा-अर्चना के साथ ही उन्हें रिफ्लेक्टर कॉलर पहनाए, ताकि वे सड़क पर दूर से ही दिखाई दें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके।

रायपुर आरटीओ आशीष देवांगन ने बताया कि अक्सर गाय-बैल खुले में सड़कों पर घूमते रहते हैं। खासकर रात में वाहन चालकों को इनकी मौजूदगी नजर नहीं आती, जिससे हादसे हो जाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए इस बार विभाग ने पोला पर्व को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए अभियान चलाया।

अधिकारियों ने एक दिन में अभियान चलाकर 80 से अधिक मवेशियों को रिफ्लेक्टर कॉलर पहनाए और उन्हें सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा। यह पहल धरसींवा रोड पर हुए हादसों को देखते हुए की गई है।

परिवहन विभाग ने बताया कि त्योहार सिर्फ आस्था और परंपरा निभाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनमें जिम्मेदारी और सुरक्षा का संदेश भी छुपा हो। आने वाले समय में भी विभाग इस तरह के जन-जागरूकता अभियान लोकपर्वों और त्यौहारों से जोड़कर चलाने की योजना बना रहा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related