31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायपुर में तोमर ब्रदर्स की शानो-शौकत पर चला प्रशासन का डंडा, आलीशान बंगला कुर्क…

HomeChhattisgarhरायपुर में तोमर ब्रदर्स की शानो-शौकत पर चला प्रशासन का डंडा, आलीशान...

Date:

जी.भूषण /रायपुर : 23 अगस्त 2025,

रायपुर। सूदखोरी के काले कारोबार से कुख्यात तोमर ब्रदर्स की शानो-शौकत पर अब कानून का शिकंजा कस गया है। कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को प्रशासन ने भाठागांव स्थित उनके आलीशान बंगले को कुर्क कर लिया। कार्रवाई SDM एन.के. चौबे की मौजूदगी में की गई।

जानकारी के अनुसार, तोमर ब्रदर्स—रोहित और उसका भाई—के इस बंगले में दोनों का 1500-1500 स्क्वायर फीट का हिस्सा है। CJM कोर्ट से आदेश मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई गई। अब कोर्ट की अनुमति के बिना इस संपत्ति में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा और न ही इसे बेचा जा सकेगा।

इससे पहले नगर निगम ने भी रोहित तोमर के अवैध ऑफिस पर बुलडोज़र चलाकर उसे जमींदोज कर दिया था। लगातार शिकायतों और फरारी के चलते पुलिस ने उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए याचिका दायर की थी।

गौरतलब है कि कोर्ट ने तोमर ब्रदर्स को 18 अगस्त तक पेश होने का आखिरी मौका दिया था। लेकिन दोनों भाई अदालत नहीं पहुंचे और करीब दो महीने से फरार चल रहे हैं। आखिरकार कोर्ट की चेतावनी के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related