31.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर में इतिहास रचने वाले जाकिर खान, करोड़ों की नेटवर्थ और लाखों की फीस

HomeEntertainmentन्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर में इतिहास रचने वाले जाकिर खान, करोड़ों की...

Date:

रायपुर/न्यूयॉर्क: 23 अगस्त 2025
इंदौर की गलियों से निकला एक साधारण युवक आज पूरी दुनिया को हंसा रहा है। मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ऐतिहासिक शो कर भारतीय कॉमेडी को नया मुकाम दिला दिया है। इस शो में करीब 6,000 दर्शकों की मौजूदगी रही। प्रस्तुति खत्म होने के बाद पूरे हॉल ने खड़े होकर तालियां बजाईं और उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

37 वर्षीय जाकिर खान ने शो के बाद कहा, “मैडिसन स्क्वायर गार्डन तक पहुंचना मेरे सपनों से भी परे था। यह मंच बड़े-बड़े सितारों के लिए है, लेकिन ज़िंदगी कभी-कभी ऐसा कमाल कर जाती है जिसकी आपने कल्पना भी न की हो।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक जाकिर खान की कुल नेटवर्थ 2025 में ₹26 से 35 करोड़ के बीच आंकी जा रही है। वे अपने हर शो के लिए औसतन 4 से 5.5 लाख रुपये फीस लेते हैं। हालांकि कुछ बड़े आयोजनों और अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में यह राशि 10 से 15 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। इसके अलावा वे यूट्यूब, ओटीटी स्पेशल्स, टीवी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।

इंदौर से दुनिया तक

जाकिर खान ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी से की थी। 2012 में कॉमेडी सेंट्रल का शो “इंडियाज़ बेस्ट स्टैंड-अप” जीतकर उन्होंने पहली बार पहचान बनाई। इसके बाद “सख़्त लौंडा”, “हक से सिंगल” और “आम आदमी” जैसी पहचान से वे युवाओं के बीच लोकप्रिय हुए। उन्होंने अमेज़न प्राइम पर कई हिट स्टैंड-अप स्पेशल्स दिए हैं और “चाचा विधायक हैं हमारे” नामक वेब सीरीज़ में भी काम किया है।

आपको बता दें की , 2023 में जाकिर खान ने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में शो कर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का दिल जीता। अब 2025 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी स्टैंड-अप करने वाले वे पहले भारतीय बनकर इतिहास रच चुके हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गीत गुंजन म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमयी संध्या आज, संगीत प्रेमियों में उत्साह…

रायपुर/छत्तीसगढ़/मनोरंजन हाइलाइट्स:आज 3 मई को मायाराम सुरजन हॉल में होगा...

रायपुर में सजेगी सुरों की महफिल, ‘स्वर प्रणय म्यूजिकल ग्रुप’ की पहली प्रस्तुति आज…

रायपुर/ मनोरंजन हाइलाइट्स:संगीत प्रेमियों के लिए खास संगीतमय संध्या का...

रायपुर में गूंजेगा सुरों का जादू: “मैं दुनिया भुला दूंगा” लाइव ऑर्केस्ट्रा आज…

मनोरंजन /रायपुर मुख्य Highlight : आयोजन: फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा...