29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायपुर में होगा श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन…

HomeChhattisgarhरायपुर में होगा श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन...

Date:

रायपुर: 23 अगस्त 2025

राजधानी में आगामी 25 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम रामस्वरूप निरंजनलाल भवन, वी.आई.पी. रोड, रायपुर में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक संपन्न होगा।

कथा का आयोजन समस्त अग्रवाल परिवार (रायपुर और कटनी) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस दिव्य कथा का संचालन मथुरा के परमश्रद्धेय आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी “बाँके बाबा” करेंगे।

आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी अपनी ओजस्वी वाणी और रसमयी प्रवचन शैली के लिए विख्यात हैं। मथुरा में जन्मे आचार्य जी ने आगरा विश्वविद्यालय और वाराणसी से साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने अपने पिता एवं गुरु गोस्वामी गोविंद बाबा से गुरुदीक्षा प्राप्त कर पारंपरिक भक्ति-ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाया है।

अब तक आचार्य जी 125 श्रीमद् भागवत कथाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर चुके हैं। वे रायपुर, जगन्नाथ पुरी, रांची और जमनीपाली सहित विभिन्न स्थानों पर चार बार अष्टोत्तर शत् (108) सप्ताह यज्ञ करवा चुके हैं। हाल ही में, फरवरी 2025 में जमशेदपुर में पांचवां अष्टोत्तर शत् सप्ताह यज्ञ संपन्न हुआ। इसके अलावा उन्होंने लक्ष्य यज्ञ, विष्णु यज्ञ और शतचण्डी यज्ञ जैसे अनेक महायज्ञों का भी सफल आयोजन किया है।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से इस धार्मिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्म, ज्ञान और भक्ति का लाभ लेने की अपील की है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related