रायपुर: 22 अगस्त 2025;
राजधानी रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 लाख रुपए की हेरोइन जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवतियों समेत कुल पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 273.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
यह कार्रवाई कबीर नगर थाना क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं। सभी की उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस पूछताछ के बाद नशे के अवैध नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


