प्रतापगढ़ (उ.प्र.) निवासी श्री सतीश बहादुर सिंह (आयु 55 वर्ष), सुपुत्र स्व. श्री रणंजय बहादुर सिंह का शुक्रवार, 22 अगस्त को लंबी बीमारी के पश्चात दुखद निधन हो गया।
स्व. सिंह का अंतिम संस्कार प्रयागराज (उ.प्र.) में संपन्न होगा।
वे अपनी पत्नी संगीता सिंह, पुत्री स्वाति सिंह, पुत्र ऋषि सिंह एवं प्रखर सिंह को शोकसंतप्त छोड़ गए हैं।
आप रायपुर स्थित पत्रकार मुकेश एस. सिंह के जीजाजी थे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।🙏


