बिलासपुर: 22 अगस्त 2025;
छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व अनुभागीय अधिकारी कीर्तिमान सिंह राठौर के खिलाफ जांच की अनुमति दे दी है। राठौर बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में राजस्व एवं भू-अर्जन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे।
सूत्रों के अनुसार, आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW/ACB) ने प्रारंभिक जांच की थी। इस जांच में कई अनियमितताओं के प्रमाण मिले, जिसके आधार पर विभाग ने शासन से अनुमति मांगी थी। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यह मंजूरी प्रदान कर दी है।
अब ACB इस मामले में पूरी जांच आगे बढ़ाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक हलकों में इस कदम को सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन नीति की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


