27.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

रायपुर पश्चिम के वार्डों के लिए बनेगा समग्र विकास प्लान…

HomeChhattisgarhरायपुर पश्चिम के वार्डों के लिए बनेगा समग्र विकास प्लान...

Date:

रायपुर: 22 अगस्त 2025;

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के सुनियोजित विकास के लिए बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने की। इसमें महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, निगम आयुक्त विश्वदीप, अपर आयुक्त उमाशंकर अग्रवाल, जोन आयुक्त व निगम अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जोन क्रमांक-8 के वार्डों का विस्तृत एक्शन प्लान प्रस्तुत किया गया। इसमें जल निकासी व्यवस्था, सड़कें, भूमि उपयोग, तालाबों की स्थिति, स्वच्छता, वेस्ट मैनेजमेंट और नालियों की संरचना जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई। प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि वीर सावरकर वार्ड (वार्ड-1) लगभग 9 किमी क्षेत्रफल में फैला है, जहां वर्तमान में करीब 9 हजार मकान हैं और भविष्य में इनकी संख्या बढ़कर 13 हजार तक पहुंच सकती है। वार्ड में अब तक 33 हजार मीटर नालियां बनाई जा चुकी हैं, जबकि लगभग 16 हजार मीटर अतिरिक्त नालियों की ज़रूरत है। इसके साथ ही प्लास्टिक कचरा निस्तारण, स्ट्रीट लाइटिंग, ऑटो स्टैंड, पब्लिक लाइब्रेरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाओं की मांग भी सामने आई।

विधायक राजेश मूणत ने विकास योजना को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड की वर्तमान स्थिति का विस्तृत सर्वेक्षण आवश्यक है, जिसमें सड़कों, नालियों, लाइट पोल्स, स्कूलों, आंगनबाड़ियों, खेल मैदानों और भूमि उपयोग से जुड़ी सभी जानकारी शामिल हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्लानिंग केवल डिमांड पर नहीं, बल्कि फैक्ट और ज़रूरत आधारित होनी चाहिए। मूणत ने सुझाव दिया कि एक वार्ड को आदर्श मॉडल के रूप में चुनकर पायलट प्रोजेक्ट की तरह विकसित किया जाए।

महापौर मीनल चौबे ने विधायक के विचारों से सहमति जताई और कहा कि प्लानिंग की प्रक्रिया केवल गूगल मैप या ऑफिस डेस्क तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि मैदानी सर्वेक्षण और वास्तविक आंकड़ों पर आधारित हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक वार्ड का भौगोलिक व सामाजिक सर्वेक्षण कर एक्शन प्लान को ज़मीनी हकीकत के अनुसार तैयार करें।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रायपुर पश्चिम के सभी वार्डों का व्यवस्थित आंकलन कर एक समग्र विकास योजना तैयार की जाएगी, ताकि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं समय पर और सटीक तरीके से उपलब्ध हो सकें।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related