27.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

उम्रकैद सजा याफ्ता रायपुर सेंट्रल जेल से दिनदहाड़े चकमा देकर भागा,

HomeChhattisgarhउम्रकैद सजा याफ्ता रायपुर सेंट्रल जेल से दिनदहाड़े चकमा देकर भागा,

Date:

रायपुर: 22 अगस्त 2025;

राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल से गुरुवार दोपहर एक कैदी दिनदहाड़े फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे मरम्मत कार्य के लिए पुराने जेल मुख्यालय में 5 कैदियों को भेजा गया था। इस दौरान मथुरा (उत्तर प्रदेश) निवासी कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रवीर उर्फ पिंटू एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया था और उसे 15 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। गुरुवार को मरम्मत कार्य के दौरान प्रहरी मनीष राजवाड़े की अभिरक्षा में 5 कैदियों को भेजा गया था। तभी करीब डेढ़ से दो बजे के बीच पिंटू मौके से भाग निकला।

आसपास तलाश के बावजूद कैदी के नहीं मिलने पर प्रहरी ने अधिकारियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। फरार कैदी की तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। उधर, लापरवाही बरतने पर जेल प्रशासन ने प्रहरी मनीष राजवाड़े को निलंबित कर दिया है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related