32.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

बेमेतरा के कोहड़िया में प्रस्तावित स्पंज आयरन फैक्ट्री का ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध…

HomeChhattisgarhबेमेतरा के कोहड़िया में प्रस्तावित स्पंज आयरन फैक्ट्री का ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :21 अगस्त 2025;

बेमेतरा। जिले के कोहड़िया में प्रस्तावित स्पंज आयरन फैक्ट्री को लेकर आज जिला प्रशासन और रायपुर पर्यावरण विभाग की ओर से जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर फैक्ट्री का पुरजोर विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि फैक्ट्री से पर्यावरण, स्वास्थ्य और खेती पर दुष्प्रभाव पड़ेगा, इसलिए इसे किसी भी हालत में क्षेत्र में स्थापित नहीं किया जाना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान पूरा पंडाल “फैक्ट्री नहीं चाहिए” के नारों से गूंज उठा।

इस मौके पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू और पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी फैक्ट्री का विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के हितों को देखते हुए इस उद्योग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। जिला पंचायत सदस्य हरीश साहू और किसान नेता योगेश तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी फैक्ट्री के खिलाफ आवाज उठाई। जनसुनवाई के बाद ग्रामीणों ने पर्यावरण अधिकारी की गाड़ी को घेर लिया, हालांकि पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

बेमेतरा के अपर कलेक्टर डॉ. अनिल वाजपेयी ने बताया कि अब तक 800 से अधिक लोगों ने लिखित आपत्ति दर्ज कराई है और किसी ने भी फैक्ट्री के समर्थन में बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों की राय को ध्यान में रखकर आगे की कार्यवाही की जाएगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि कोहड़िया में प्रस्तावित स्पंज आयरन फैक्ट्री पर जिला प्रशासन का अंतिम फैसला क्या होता है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related