27.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक : समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश-मंत्री टंकराम वर्मा …

HomeChhattisgarhराजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक : समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के...

Date:

जी.भूषण (21 अगस्त 2025)

नवा रायपुर। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, एग्रीस्टेक और जियो-रिफ्रेंसिंग जैसे सीधे जनता से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की गई।

मंत्री श्री वर्मा ने स्पष्ट कहा कि जनता को राजस्व सेवाओं के लिए भटकना न पड़े। सभी कार्य समयसीमा और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे कार्य किसानों और ग्रामीणों की आजीविका से जुड़े हैं, इसलिए इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए मंत्री ने एग्रीस्टेक और जियो-रिफ्रेंसिंग की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को डिजिटल समाधान अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से न केवल कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि भ्रष्टाचार और विवादों पर भी अंकुश लगेगा। भूमि से जुड़े विवादों का त्वरित निराकरण भी संभव हो सकेगा।

बैठक में राजस्व विभाग के सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री श्री वर्मा ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री के निर्देशों को अमल में लाने का भरोसा दिलाया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related