कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने ली कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग की बैठक, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

HomeRAIGARHकलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने ली कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग की...

Date:

जी.भूषण (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है, उनके मामले की मैदानी स्तर पर समीक्षा कर शीघ्र रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में खाद की कालाबाजारी रोकने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कृषि विभाग के अमले को लगातार फील्ड निरीक्षण करने और अनियमितता पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने किसानों को नैनो डीएपी के उपयोग के लिए जागरूक करने तथा फसल बीमा योजनान्तर्गत किसानों को हुए नुकसान की स्थिति में तत्काल मुआवजा दिलाने पर बल दिया। उन्होंने कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री सॉइल हेल्थ कार्ड योजना की प्रगति की भी जानकारी ली।

पशुपालन विभाग की समीक्षा में कलेक्टर ने लैलूंगा और धरमजयगढ़ विकासखण्डों में कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देने और पशुपालकों को इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। वहीं, मत्स्य पालन विभाग को अवितरित तालाबों के पट्टे शीघ्र मछुआ समितियों को प्रदान करने कहा। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को उन्होंने ऑयल पाम प्लांटेशन से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाने निर्देशित किया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि अनिल वर्मा, उप संचालक पशुपालन डी.डी. झारिया, सहायक संचालक मत्स्य पालन सतीश चंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़ में ताइक्वांडो का जोश: पुलिस की पहल से 170 खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच…

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : “पुलिस यूथ यूनिटी स्पोर्ट्स” के...