रक्षाबंधन पर जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ, 12 दीदियों को ई-रिक्शा भेंट
जशपुर: 9 अगस्त 2025 –
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया से जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया और बिहान योजना से जुड़ी 12 बहनों को राखी के उपहार के रूप में ई-रिक्शा प्रदान किए। मुख्यमंत्री स्वयं भी स्व-सहायता समूह की सदस्य गिलसोनिका पांडे के ई-रिक्शा में सवार होकर बगिया निवास परिसर की यात्रा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-रिक्शा पर्यावरण हितैषी और कम परिचालन लागत वाला साधन है, जिससे महिलाएं स्थानीय परिवहन में योगदान देकर आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री साय ने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत 18 लाख आवास तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। आवास प्लस प्लस योजना के अंतर्गत 5 एकड़ असिंचित भूमि, 2.50 एकड़ सिंचित भूमि, टू-व्हीलर और 15 हजार रुपये मासिक आय वाले पात्र परिवारों को भी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से 70 लाख बहनों को हर माह ₹1,000 मिल रहे हैं, जबकि तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया गया है। गांवों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं, जिन्हें पंचायत दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतियों, दूरस्थ क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना, और जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी केंद्र की स्थापना की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में बताया गया कि महिला संचालक जिले के विभिन्न रूट्स पर ई-रिक्शा का संचालन करेंगी, जिससे ग्रामीण परिवहन को नया स्वरूप मिलेगा।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


