29.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

रायपुर में दो नए मॉडल रजिस्ट्री कार्यालय जल्द शुरू, भीड़भाड़ से मिलेगी राहत…

HomeChhattisgarhरायपुर में दो नए मॉडल रजिस्ट्री कार्यालय जल्द शुरू, भीड़भाड़ से मिलेगी...

Date:

रायपुर: 09 अगस्त 2025

शहरवासियों को रजिस्ट्री कराने में अब लंबी कतारों और भीड़भाड़ की परेशानी से जल्द छुटकारा मिलेगा। राजधानी में दो नए मॉडल रजिस्ट्री कार्यालय खोले जा रहे हैं। इनमें से एक तेलीबांधा के बेवीलान टावर में और दूसरा सड्डू के स्वर्ण भूमि इलाके में स्थापित होगा। दोनों स्थानों पर जगह तय हो चुकी है और भवनों में फर्नीचर व अन्य जरूरी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

वर्तमान में रायपुर के एकमात्र रजिस्ट्री कार्यालय में रोजाना 300 से अधिक रजिस्ट्री होती हैं, जिसके चलते भारी भीड़ रहती है। कई बार लोगों को बैठने की जगह तक नहीं मिलती और बाहर खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है। कलेक्ट्रेट परिसर में भी नई रजिस्ट्री बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी है, जिससे आने वाले समय में व्यवस्था और सुगम होगी।

इन क्षेत्रों के लोगों को सीधा फायदा
दोनों नए कार्यालय शहर के अलग-अलग हिस्सों में होने से तेलीबांधा–जोरा के बीच और पंडरी–विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को सबसे ज्यादा सुविधा मिलेगी। आसपास के लोग बिना लंबा सफर तय किए रजिस्ट्री करा सकेंगे और मौजूदा कार्यालय में भीड़ का दबाव कम होगा।

भविष्य में टाटीबंध और बीरगांव में भी योजना
जिला पंजीयक कार्यालय के अनुसार, आगे चलकर टाटीबंध और बीरगांव में भी रजिस्ट्री कार्यालय खोले जाएंगे, ताकि रायपुर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले नागरिकों को अपने नजदीकी क्षेत्र में ही बेहतर सुविधा मिल सके।

त्योहार और वित्तीय वर्ष के अंत में बढ़ती भीड़
त्योहारों और वित्तीय वर्ष के अंतिम महीनों में रजिस्ट्री की संख्या सामान्य से अधिक हो जाती है, जिससे मौजूदा कार्यालय में काम का दबाव बढ़ जाता है। पहले यहां टोकन स्क्रीन सिस्टम भी संचालित था, लेकिन फिलहाल यह बंद है, जिसकी वजह से लोगों को अतिरिक्त असुविधा झेलनी पड़ती है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related