31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

एसीबी-ईओडब्ल्यू में तीन पुलिस अधिकारी प्रतिनियुक्त – राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

HomeChhattisgarhएसीबी-ईओडब्ल्यू में तीन पुलिस अधिकारी प्रतिनियुक्त – राज्य सरकार ने जारी किया...

Date:

रायपुर : 30 जुलाई 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) एवं आर्थिक अपराध अन्वेषण संगठन (EOW) में तीन पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मंगलवार को आदेश जारी किया।

जिन अधिकारियों को ACB-EOW में भेजा गया है, उनमें एडिशनल एसपी जयप्रकाश बढ़ई, डीएसपी प्रभात पटेल और इंस्पेक्टर नवीन देवांगन शामिल हैं। तीनों अधिकारी अब तक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की तीसरी वाहिनी में पदस्थ थे।

राज्य सरकार के इस फैसले को भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ACB और EOW में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से जांच की गुणवत्ता और गति में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में हाल ही में आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों में तेजी से कार्रवाई हो रही है, जिसके तहत विभागीय ढांचे को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

देखें : www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...