23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुरू, रजत जयंती वर्ष आयोजन सहित कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा…

HomeChhattisgarhराज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुरू, रजत जयंती वर्ष आयोजन सहित कई अहम...

Date:

रायपुर : 30 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में चालू खरीफ सीजन के दौरान खाद की उपलब्धता, किसानों से जुड़ी तैयारियों और विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की संभावना है। इसके साथ ही कई विभागीय प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है।

यह भी पढ़े : UPSC 2025 प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले SC-ST अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि…

राज्य के 25वें स्थापना वर्ष को रजत जयंती वर्ष के रूप में भव्य स्तर पर मनाने की तैयारी है। इस सिलसिले में बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। रजत जयंती वर्ष का आयोजन दो चरणों में—15 अगस्त 2025 से 26 जनवरी 2026 और फिर 26 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक—किया जाएगा। सभी विभागों को अलग-अलग आयोजन करने के निर्देश दिए जाएंगे। इस आयोजन के लिए विशेष बजट का प्रावधान और विभागीय प्रस्तावों को स्वीकृति देने की संभावना है।

बैठक में जनहित से जुड़े कई अन्य विषयों पर भी निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

follow us: www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...