रायपुर : 30 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के मूल निवासी अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। आदिवासी विकास विभाग की इस योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ताकि वे मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की बेहतर तैयारी कर सकें।
यह भी पढ़े : ऑन कॉल डॉक्टर की लापरवाही से 18 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग…
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जिनके पास स्थायी जाति प्रमाण पत्र हो, अभ्यर्थी या उनके माता-पिता आयकरदाता न हों, उन्होंने किसी अन्य सरकारी योजना के तहत निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो और पूर्व में इस योजना का लाभ न लिया हो।
पात्र अभ्यर्थी 12 अगस्त 2025 तक अपना आवेदन व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यालय, ब्लॉक-डी, भूतल, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप और विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। यह पहल राज्य सरकार की ओर से प्रतिभाशाली युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।
follow us: www.swatantrachhattisgarh.com


