18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

ऑन कॉल डॉक्टर की लापरवाही से 18 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग…

HomeChhattisgarhऑन कॉल डॉक्टर की लापरवाही से 18 वर्षीय युवती की मौत, परिजनों...

Date:

राजनांदगाँव : 30 जुलाई 2025

अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के करमतरा गांव की 18 वर्षीय हेमलता सिन्हा की मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पेंड्री में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को 16 जुलाई की रात पेट दर्द, उल्टी और दस्त की गंभीर स्थिति में पहले अंबागढ़ चौकी अस्पताल लाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

रात में परिजन उसे पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद ट्रेनी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने इलाज शुरू किया। युवती की हालत लगातार बिगड़ रही थी और वह शॉक की स्थिति में पहुंच गई थी। ट्रेनी डॉक्टरों ने तत्काल ऑन कॉल ड्यूटी डॉक्टर डॉ. चेतन साहू को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे समय पर विशेषज्ञ इलाज नहीं मिल सका।

यह भी पढ़े : सीएम विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर, सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया…

ट्रेनी डॉक्टरों ने उपलब्ध संसाधनों के साथ उपचार जारी रखा, लेकिन स्थिति न संभलने के कारण अगले दिन युवती की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन तिर्की ने डॉक्टर चेतन साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही को मौत का कारण बताया है और दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

follow us: www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...