37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

सीएम विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर, सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया…

HomeChhattisgarhसीएम विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर, सांसदों को रात्रिभोज पर...

Date:

रायपुर : 30 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद दिल्ली रवाना होंगे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने राजधानी स्थित छत्तीसगढ़ सदन में पार्टी के सभी सांसदों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया है। इस अवसर पर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सांसदों के साथ चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़े : दंतेवाड़ा में नियमों की अनदेखी, 1408 दिन अनुपस्थित रहे डॉक्टर को BMO पद पर नियुक्ति…

साय के गुरुवार को संसद भवन जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करने की संभावना है। इसके अलावा, वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, दुर्ग में दो नन की गिरफ्तारी के मामले में विपक्षी यूडीएफ सांसदों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन और इस मुद्दे पर उठे राजनीतिक विवाद पर भी बातचीत हो सकती है। मुख्यमंत्री इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व को पूरी जानकारी देंगे।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अमित शाह से नक्सल समस्या को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में नक्सल प्रभावित इलाकों में जारी अभियान और सुरक्षा उपायों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय पर विचार होगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य और केंद्र के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

follow us: www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...