18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

राशिफल : 24 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

HomeRASHIPHALराशिफल : 24 जुलाई 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

रायपुर : 24 जुलाई 2025

24 जुलाई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। पंचांग की गणना बताती है कि आज चंद्रमा मिथुन राशि से अपनी राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज गौरी योग का संयोग बनेगा। साथ ही आज चंद्रमा पुष्य नक्षत्र से संचार करेंगे और इस पर आज गुरुवार होने से गुरु पुष्य योग का भी शुभ संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि,आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में होने जा रहा है जिससे आपको लाभ और सुख मिलने वाला है। माता और मातृपक्ष से आप आज लाभ और सहयोग पा सकेंगे। नौकरी मे भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। आपके विरोधी भी आज आपकी कार्यक्षमता और योग्यता को देखकर प्रभावित होंगे। आर्थिक मामलो में दिन सामान्य रहेगा,आप अपने खर्च को संतुलित रख पाएंगे। कुछ जरूरी काम से यात्रा पर जा रहे हैं तो घर से थोड़ा पहले निकलें तो बेहतर होगा नहीं तो परेशानी हो सकती है। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

वृषभ राशि, विपरीत लिंगी सहकर्मियों से उलझने से बचें

आज गुरुवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना होगा नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपको अपने काम को पूरा करने पर आज ध्यान देना होगा, मानसि भटकाव की वजह से काम अटक जाने की आशंका है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। बड़े भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। खर्च पर भी आपको आज कंट्रोल करने की जरूरत है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर का लेपन करें।

मिथुन राशि, कुछ नया करने को मिलेगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपके लिए आज लाभदायक रहेगा। आपको आज कुछ नया और रचनात्मक करने का मौका मिलेगा। कुछ ऐसी चीजें भी होंगी जो आपके लिए यादगार बनेगी। घर परिवार में आज आपको सुख सहयोग मिलेगा। आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा और आपके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आपकी लव लाइफ भी आज अच्छी रहेगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि, आर्थिक प्रयास सफल होंगे

कर्क राशि के लोगों कि लिए आज का शुभ लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में आज राशि स्वामी चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है। ऐसे मे आज आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आप आज जो भी काम करेंगे उसमे आपको आज भग्य सफल बनाएगा और आप आज लाभ पाएगे। घर परिवार में आज सकारात्मक स्थिति रहेगी। आपको आज आज किसी महत्वपूर्ण कम में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपको आज क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक मामलों मे आज आपको किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश भी लाभ दिलाएगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीले चंदन का तिलक करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि,जोखिम से बचें, खर्चीला दिन रहेगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझन भरा रहेगा। आपको अपने काम में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आपके लिए आज सितारे कहते है कि आपको आज किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहिए। यात्रा के दौरान आपको सजग रहना होगा और वाहन सावधानी से चलाएं। पूर्व में जिन लोगों का शिल्यचिकित्सा हुआ है उनको आज अपनी सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। विरोधियो से आप आज सतर्क रहें और अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामलों से आपको आज दूर रहना चाहिए। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। आप आज नारायण कवच का पाठ करें।

कन्या राशि,व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता पाएंगे

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी राशि से आज ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर हो रहा है जो आपको आर्थिक लाभ दिलाने में सहायक होगा। आज आपका मन काफी उत्साहित रहेगा और आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आप अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। आज आपको व्यावसायिक क्षेत्र में भी बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। दोस्तों से भी आप आज सहयोग पा सकेंगे।​ आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना लाभदायक होगा।

तुला राशि,कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप आज नौकरी में और कारोबार में लाभ पाएंगे। आपकी राशि से आज चंद्रमा का गोचर दसम भाव में हो रहा है जो आपके लिए लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में उन्नत का मौका मिलेगा। आप आज अपने अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। आप आज मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे। यात्रा का संयोग बन सकता है। आप आज कुछ सुख साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रेमी संग यादगार पल भी बिता सकते हैं। मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। हल्दी अथवा केसर का तिलक करें देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि, तोहफा मिल सकता है

वृश्चिक राशि वालों पर आज भाग्य मेहरबान हो रहा है। राशि से नवम भाव में चंद्रमा का संचार होना आपके लिए कई मामलों में लाभदायक होगा। आज आपको किसी रिश्तेदार या मित्र से तोहफा मिल सकता है जिससे आप खुश हो जाएंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके काम की सराहना होगी । सरकारी क्षेत्र के काम मे भी आप आज सफलता पाएगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई बढेगी और आप आज शौक मौज पर धन खर्च कर सकते है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का आज दूध से अभिेषेक करें।

धनु राशि,खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें

धनु राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला रह सकता है। आपकी राशि से चंद्रमा अष्टम भाव में रहैंगे जबकि राशि स्वामी गुरु की शुभ दृष्टि भी आपकी राशि पर रहेगी जिससे आपको लाभ का मौका मिलेगा लेकिन हर सफलता परिश्रम की कहानी होगी। आर्थिक मामलों में आपको आज हाथ समेट कर चलना होगा नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी वजह से आज यात्रा का संयोग बन सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलना होगा। आज आपके करियर के लिए कुछ नए मौके आ सकते हैं। तकनीकी कार्यों से जुड़े जातको के लिए दिन अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीनारायण कवच का पाठ करें और पीले चंदन से तिलक लगाएं।

मकर राशि,कोई अच्छा अवसर मिलेगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और सफलतादायक रहेगा। आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत का पूर्ण रूप से प्रतिफल मिलेगा। आज आपको अपनी योजनाएं पूरी करने का मौका मिलेगा और अपने लक्ष्य हासिल करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। आज आपके द्वारा शुरू किया गया काम सफल होगा। लेकिन आपको आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने खान पान पर ध्यान रखना होगा। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम चालीसा का पाठ करें और तुलसी को दीप दिखाएं।

कुंभ राशि,कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। आपको अपने जीवन में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके घर में सुख साधनों का आगमन होगा। आज आपको कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ होने की संभावना है। आप दीर्घकालीन योजनाओं में धन लगाकर भी पैसा कमा सकते हैं। प्रोपर्टी के काम में आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और शमी के पत्ते अर्पित करें।

मीन राशि,लेनदेन के मामले में सतर्क रहें

आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। चंद्रमा का संचार आज राशि से पंचम भाव में हो रहा है जो शिक्षा और प्रेम संबंध के मामले में अनुकूल परिणाम प्रदान करेगा। आपको आज उच्च शिक्षा की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से उनको आज कोई अच्छा मौका मिलेगा। यात्रा का भी आज संयोग बन रहा है। आप आज घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर धन खर्च करेंगे। आर्थिक लेने देन के मामले में आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है। शाम का समय आज मनोरंजक बीतेगा। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आप आज दामोदराष्टकम का पाठ करें।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर :https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG क्लिक करें

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 11 फरवरी 2026…

आज चंद्रदेव का वृश्चिक राशि में गोचर मन की...

राशिफल : 08 फरवरी 2026; जाने आज का राशिफल …

आज 08 फरवरी 2026 ; सितारों की स्थिति बता...