एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, हमर क्लीनिकों में ताले, टीकाकरण भी ठप…

HomeCHHATTISGARHBHILAIएनएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, हमर क्लीनिकों में ताले,...

Date:

भिलाई : 17 जुलाई 2025

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर बुधवार से जिले के 850 से अधिक एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण जिले के सभी हमर क्लीनिक बंद हो गए, जिससे आमजन को इलाज के लिए परेशान होना पड़ा।

कुछ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हो गए, जिससे वहां की ओपीडी सेवाएं ठप हो गईं। वहीं जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में चल रहे नियमित टीकाकरण अभियान पर भी असर पड़ा है।

हड़ताल पर गए एनएचएम कर्मियों ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और लंबा मार्च निकाला। उनकी मांगों के समर्थन में पूर्व विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि वे सरकार से चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़े : सीपत NTPC राखड़ डैम में बड़ा हादसा, लोडिंग के दौरान ड्राइवर की राख में दबकर मौत, 24 घंटे बाद मिली लाश…

प्रमुख मांगें:

  • संविदा कर्मियों का अन्य राज्यों की तरह संविलियन
  • पब्लिक हेल्थ कैडर का गठन और कर्मियों का समायोजन
  • समान कार्य के लिए समान वेतन, 27% वेतन वृद्धि
  • व्यक्तिगत दुर्भावना के आधार पर कार्य मूल्यांकन पर रोक
  • नियमित भर्तियों में 50% सीटें आरक्षित करना (मध्यप्रदेश मॉडल)
  • स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान

हड़ताल की पूर्व सूचना के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कम रही, फिर भी कई लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।

एनएचएम कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र रूप देंगे।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...