25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

सीपत NTPC राखड़ डैम में बड़ा हादसा, लोडिंग के दौरान ड्राइवर की राख में दबकर मौत, 24 घंटे बाद मिली लाश…

HomeChhattisgarhBILASPURसीपत NTPC राखड़ डैम में बड़ा हादसा, लोडिंग के दौरान ड्राइवर की...

Date:

बिलासपुर : 17 जुलाई 2025

सीपत स्थित एनटीपीसी राखड़ डैम में सोमवार को राख लोडिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम घुठेली निवासी ट्रेलर चालक रामखिलावन महिलांगे की ट्रॉली में राख गिरने से दबकर मौत हो गई। हादसे के वक्त वह ट्रॉली पर चढ़कर कैप कवर निकाल रहा था, तभी चेन माउंटेन ऑपरेटर ने बिना देखे ट्रॉली में राख भरनी शुरू कर दी।

हादसे के दौरान किसी को इसकी भनक नहीं लगी और चालक 24 घंटे तक लापता रहा। परिजनों ने जब थाने में शिकायत कर हंगामा किया, तब पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉली में लोड राख को निकलवाया गया। इसके बाद चालक का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़े : 17 गायों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, अफसरों की जिम्मेदारी तय कर सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज करने के निर्देश…

शव मिलने पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस के कार्रवाई व मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने एनटीपीसी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...