जबलपुर : 14 जुलाई 2025
माढ़ोताल थाने में एक जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 55 वर्षीय सुभाष केशरवानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम रैंगवा की 0.98 हेक्टेयर जमीन, जिस पर कोर्ट में मामला विचाराधीन है, उसे जमीन मालिक के निधन के बाद उसकी पत्नी व बच्चों ने दूसरों को बेच दिया।
सुभाष का कहना है कि 1995 में योगेश अवस्थी से लिखित अनुबंध हुआ था, पर विवाद के चलते मामला कोर्ट पहुंचा। ट्रायल कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने सुभाष के पक्ष में फैसला दिया। 2024 में योगेश की मौत के बाद उनकी पत्नी गीता, बेटे राजेश और बेटी रश्मि ने खुद को वारिस बताते हुए जमीन अपने नाम करवाई और बेच दी।
यह भी पढ़े : मोबाइल लूट की वारदात, झांसी रोड पर छात्रा से झपट्टा मारकर मोबाइल छीना; गिरने से हुई घायल…
पुलिस से मदद न मिलने पर सुभाष ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। कोर्ट के निर्देश पर अब मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। सुभाष ने 30 वर्षों की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


