भोपाल : 12 जुलाई 2025
भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में 6 जुलाई को एक कार से सिविल इंजीनियर कपिल शर्मा (46) की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। शव तीन दिन पुराना था और कार की ड्राइविंग सीट पर पड़ा मिला।
कपिल शर्मा संत आशाराम नगर का निवासी था और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। वह 3 जुलाई को घर से निकले थे और रात को दोस्त दीपक कुशवाहा के साथ पार्टी करने के बाद लापता हो गए थे। उनकी दूसरी पत्नी, जो उस समय मायके में थी, लौटने के बाद जब कपिल घर पर नहीं मिले, तो गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
यह भी पढ़े : विजयवर्गीय फिर अपनी ही सरकार पर हमलावर, वन विभाग पर जताई नाराजगी…
पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमें बनाई हैं। एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि दूसरी तकनीकी साक्ष्य और कपिल के करीबियों से पूछताछ कर रही है। अवैध संबंधों के एंगल से भी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


