इंदौर : 12 जुलाई 2025
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है। इंदौर नगर निगम के पौधरोपण कार्यक्रम में उन्होंने वन विभाग पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में उन्होंने कहा, “हम 7 लाख पौधे लगा चुके हैं, लक्ष्य 51 लाख का है, लेकिन वन विभाग से सहयोग नहीं मिल रहा। मुख्यमंत्री विदेश जाने से पहले अधिकारियों को निर्देश दें।”
इस कार्यक्रम के तहत रेवती रेंज पर 20 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। पिछले साल यहां 12 लाख पौधे लगाकर रिकॉर्ड बना था।
यह भी पढ़े : इंदौर के डॉ. मोहित भंडारी ने 850 किमी दूर से की रोबोटिक सर्जरी, ‘मेक इन इंडिया’ तकनीक से रचा इतिहास…
पहले भी दे चुके हैं तीखे बयान
- सितंबर 2024: परदेसीपुरा पुलिस को चेतावनी दी—तीन दिन में नशा बंद करो वरना कार्रवाई होगी।
- अक्टूबर 2024: मुख्यमंत्री से कहा—इंदौर में नशे के तार राजस्थान से जुड़े हैं, सख्त कार्रवाई करें।
- नवंबर 2023: नाइट कल्चर को नशे का अड्डा बताया, कहा—”घर में पीओ, सड़क पर मत झूमो।” बाद में सरकार ने रात 11 बजे के बाद दुकानें बंद करने का आदेश दिया।
विजयवर्गीय के बयान अक्सर सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा करते हैं, जिससे यह संदेश जाता है कि प्रशासनिक समन्वय में खामियां हैं।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


