23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रेवती रेंज पर आज होगा वृहद पौधारोपण, ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए जाएंगे 51 हजार पौधे…

HomeMadhya PradeshIndoreरेवती रेंज पर आज होगा वृहद पौधारोपण, ‘एक बगिया मां के नाम’...

Date:

इंदौर : 12 जुलाई 2025

हरियाली को समर्पित अभियान ‘एक बगिया मां के नाम’ के तहत आज शनिवार को रेवती रेंज पहाड़ी पर 51 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, पर्यावरण प्रेमियों, स्कूली छात्रों, युवाओं और नागरिकों की भागीदारी रहेगी, जो अपने हाथों से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे।

यह भी पढ़े : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, RTE के तहत निष्कासित 74 विद्यार्थियों को फिर मिलेगा दाखिला…

उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 12 जुलाई 2024 को इसी स्थान पर 12.65 लाख पौधे रोपकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था। उसी श्रृंखला में इस वर्ष 51 हजार पौधे लगाकर हरियाली का दायरा और बढ़ाया जाएगा। जनसहयोग से हो रहे इस अभियान का उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण करना है, बल्कि जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाना है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...