नई दिल्ली : 12 जुलाई 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित 16वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नव-नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देंगे। यह कार्यक्रम देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
ये नियुक्तियां रेल, गृह, स्वास्थ्य, वित्तीय सेवाएं, डाक व श्रम मंत्रालय सहित कई केंद्रीय विभागों में की जा रही हैं। इससे सरकारी सेवा में नई ऊर्जा और क्षमता जुड़ने की उम्मीद है।
रोजगार मेला, जिसे 22 अक्टूबर 2022 को शुरू किया गया था, के तहत अब तक देशभर में 10 लाख से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं। यह पहल युवाओं को संरचित रोजगार और करियर विकास के अवसर प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करती है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


