HomeKHAIRAGARHगांव की सहमति के बिना बायोगैस प्लांट को मंजूरी देने का आरोप,...

Date:

गांव की सहमति के बिना बायोगैस प्लांट को मंजूरी देने का आरोप, खैरागढ़ में ग्रामीणों का जोरदार विरोध…

नवागांव कंवर के ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर लगाए मनमानी के आरोप, दीपावली के दिन कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग।

खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट की स्थापना को लेकर विवाद गहरा गया है। नवागांव कंवर के ग्रामीणों ने परियोजना का विरोध करते हुए ग्राम पंचायत की कथित सहमति पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के लोगों को विश्वास में लिए बिना ही प्लांट स्थापना के पक्ष में सहमति दर्शा दी गई। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि गांव के भविष्य और पर्यावरण से जुड़े इतने महत्वपूर्ण फैसले में स्थानीय लोगों की राय लेना जरूरी है, लेकिन पंचायत स्तर पर उनकी आवाज को नजरअंदाज किया गया।

ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बायोगैस प्लांट को लेकर ग्राम पंचायत में विधिवत प्रस्ताव पारित नहीं किया गया और न ही ग्रामसभा में ग्रामीणों की सहमति ली गई। इसके बावजूद पंचायत की ओर से परियोजना के समर्थन में प्रस्ताव तैयार किए जाने की बात सामने आई है। विरोध की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार के दिन भी ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर खैरागढ़ कलेक्टोरेट पहुंच गए। अवकाश के बावजूद एसडीएम अविनाश ठाकुर ने ग्रामीणों से मुलाकात की, उनका आवेदन लिया और दीपावली के बाद संबंधित पक्षों से चर्चा कर उचित कार्रवाई की पहल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने फिलहाल अपना विरोध स्थगित कर दिया।

अब इस पूरे मामले में खैरागढ़ प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। ग्रामीणों की मांग है कि बायोगैस प्लांट से संबंधित पंचायत प्रस्ताव की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि परियोजना के लिए सहमति निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के तहत ली गई थी या नहीं। सवाल यह भी है कि यदि ग्रामसभा की सहमति नहीं ली गई, तो पंचायत की ओर से परियोजना के समर्थन में प्रस्ताव किस आधार पर तैयार किया गया? प्रशासन की जांच और आगामी कार्रवाई से ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल नवागांव कंवर के ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

15 साल से अधूरा खैरागढ़ बाईपास: ट्रैफिक जाम से कब मिलेगी राहत, जनता पूछ रही जवाब…

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, छत्तीसगढ़ खैरागढ़ शहर का बहुप्रतीक्षित बाईपास वर्षों से अधूरा...

सर्रागोंदी में धार्मिक स्थल पर अपवित्र सामग्री फेंके जाने से तनाव, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश…

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर ग्राम सर्रागोंदी...