30.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने...

Date:

रायपुर : 11 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। सत्र से ठीक एक दिन पहले 13 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। इसमें सत्र के दौरान विपक्ष की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर ली है। राज्य में बिजली दरों में 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। पार्टी का कहना है कि इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इसके अलावा, किसानों को खाद (डीएपी) नहीं मिलने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री के गांव के आश्रम में सर्पदंश से छात्र की मौत, अधीक्षक निलंबित, मंडल संयोजक को नोटिस…

कांग्रेस प्रदेश के कुछ इलाकों में जंगलों की अवैध कटाई को लेकर भी सरकार पर हमला बोलेगी। इस मुद्दे को लेकर पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है और अब इसे सदन में उठाने की तैयारी है।

वहीं, भाजपा भी विपक्ष पर पलटवार की रणनीति में जुटी है। हाल ही में सामने आए शराब घोटाले में 20 से ज्यादा अधिकारियों के निलंबन के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो सकती है। यह मामला सदन में बड़ा मुद्दा बन सकता है। सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के पूरे आसार हैं।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...