23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रतलाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, 13 बदमाश गिरफ्तार, पैदल जुलूस के बाद भेजा गया जेल अब ताल 61 अपराधी सलाखों के पीछे…

HomeMadhya Pradeshरतलाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, 13 बदमाश गिरफ्तार, पैदल जुलूस के बाद...

Date:

रतलाम : 11 जुलाई 2025

शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए रतलाम पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर के चारों थाना क्षेत्रों से 13 सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

थानों से गिरफ्तारी और पैदल जुलूस
10 जुलाई को की गई इस कार्रवाई में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र से 2, माणकचौक से 3, औद्योगिक क्षेत्र व डीडी नगर थाना क्षेत्रों से 4-4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अपराधियों को सबसे पहले स्टेशन रोड थाने पर एकत्रित किया गया, जहां से उन्हें पैदल जुलूस के रूप में जेल वाहन तक ले जाया गया। इसके बाद इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अब तक कुल 61 अपराधी भेजे जा चुके हैं जेल
पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी है। 2 जुलाई को 22 अपराधियों, 3 जुलाई को 26 और 10 जुलाई को 13 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस तरह अब तक कुल 61 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है। पुलिस ने इनकी धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया है जो अपराधियों की निगरानी में लगी हुई हैं।

यह भी पढ़े : व्यापारी को 2.60 करोड़ की सुपारी में मारने की धमकी, वॉट्सऐप कॉल और वॉइस रिकॉर्डिंग से बढ़ा तनाव…

अपराधियों में पुलिस का खौफ बनाए रखने की मंशा
रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई भविष्य में संभावित वारदातों को रोकने और अपराधियों में पुलिस का खौफ बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर दो या दो से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनके खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को लगातार ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना मिल रही है, जिनकी गतिविधियां समाज के लिए खतरा बन सकती हैं।

सख्ती जारी रहेगी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए रतलाम पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। शहरवासियों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...