रतलाम : 10 जुलाई 2025
रतलाम रेल मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 42 कर्मचारियों को ‘रेल सेवा पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्य, सेवाभाव, संरक्षा, परिचालन, यात्री सुविधा और राजस्व वृद्धि जैसे क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए दिया गया।
बुधवार को मंडल कार्यालय परिसर के एनेक्सी हॉल में आयोजित समारोह में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अश्वनी कुमार ने सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और आम का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। डीआरएम अश्वनी कुमार ने कहा, “यह पुरस्कार किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।”
यह भी पढ़े : शोभापुर में दहशत का पर्याय बना प्रवीण रजक गिरफ्तार, गुंडा टैक्स की कर रहा था वसूली…
पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का चयन इंजीनियरिंग, परिचालन, वाणिज्य, यांत्रिक (डीजल), रेलवे सुरक्षा बल, सिग्नल एवं दूरसंचार, चिकित्सा, स्टोर, विद्युत, कार्मिक, सामान्य प्रशासन और डीआरएम/एडीआरएम सचिवालय जैसे 12 विभागों से किया गया। इस बार समारोह में विशेष पहल करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। हर सम्मानित कर्मचारी को आम का पौधा भेंट किया गया, ताकि सेवा और विकास के साथ प्रकृति को सहेजने का भाव भी मजबूत हो।
समारोह में एडीआरएम अक्षय कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक डीपी सोनी, महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा, संगठन की सदस्याएं, मंडल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


