16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी, 44 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

HomeMadhya Pradeshरतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी, 44 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ...

Date:

रतलाम : 09 जुलाई 2025

माणक चौक थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को 440 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 44 लाख 42 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी मंदसौर से एमडी लाकर गुजरात सप्लाई करने की फिराक में थे।

एसपी ने किया खुलासा
एसपी अमित कुमार ने बुधवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर के पास दबिश देकर गुजरात के राजकोट निवासी भावेश रावल (36) और महाराष्ट्र के नागपुर निवासी अल्पेश परघरमोर (25) को गिरफ्तार किया।

बस बदल-बदल कर कर रहे थे सप्लाई
पुलिस के अनुसार आरोपी मंदसौर जिले के दलौदा से एमडी ड्रग्स लेकर निकले थे और अलग-अलग बसों से सफर कर गुजरात में सप्लाई करने की तैयारी में थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ड्रग्स को पुड़िया बनाकर बेचते हैं और कई अन्य लोगों तक भी सप्लाई करते हैं।

यह भी पढ़े : डुमना एयरपोर्ट को फिर मिली धमकी, मोहर्रम पर ब्लास्ट की चेतावनी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट…

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही, उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं।

इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव, एसआई प्रवीण वास्कले, एसआई शिवनाथसिंह राठौर, हेड कांस्टेबल अमित त्यागी, सुधीर सिंह, दिलीप रावत, कांस्टेबल विशाल सैन, मनोहरसिंह, राजेंद्र चौहान, और प्रवीणसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...