जबलपुर : 09 जुलाई 2025
डुमना एयरपोर्ट को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला है। मेल में “पवित्र मोहर्रम ब्लास्ट…” का जिक्र किया गया, जिससे एयरपोर्ट प्रबंधन, पुलिस, बीडीएस और सीआईएसएफ में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत एयरपोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया, जो देर रात तक चला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
यह ईमेल ‘इमाम हुसैन अली’ नामक आउटलुक आईडी से भेजा गया था। इसमें जिन नामों का जिक्र था, वे किसी भी उड़ान की यात्री सूची से मेल नहीं खाते। मेल में दावा किया गया कि चार आरडीएक्स IED कम मात्रा में विस्फोटक के साथ लगाए गए हैं ताकि असर सीमित रहे लेकिन ज्यादा लोग हताहत हों।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
यह पहली बार नहीं है जब डुमना एयरपोर्ट को ऐसी धमकी मिली हो। 29 जून को भी इसी तरह का ईमेल आया था, जिस पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उससे 10 दिन पहले भी एक मेल मिला था, जिसके बाद एयरपोर्ट खाली कराकर जांच की गई थी।
यह भी पढ़े : पनिहार टोल प्लाजा पर फायरिंग और मारपीट, स्कॉर्पियो सवार चार बदमाश गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद…
देश के 40 एयरपोर्ट को भी मिली धमकी
सिर्फ जबलपुर ही नहीं, देश के अन्य 40 एयरपोर्ट्स को भी हाल ही में ऐसे ही धमकी भरे मेल मिले हैं। एक मेल में लिखा गया था कि एयरपोर्ट के पास पैक बैग में विस्फोटक रखे गए हैं और तुरंत खाली नहीं किया गया तो भारी नुकसान हो सकता है। कुछ मेल में “रोड किल” और “क्यों” नामक संगठनों का भी जिक्र किया गया है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
खमरिया थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल ईमेल की ट्रेसिंग में जुटी है। एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी एजेंसियां सतर्क हैं।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


