34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 के प्रारूप के अनुमोदन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 के प्रारूप के अनुमोदन पर श्रमजीवी पत्रकार...

Date:

रायपुर, 17 मार्च 2023


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किये जाने पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी ने कहा है कि मीडिया कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे अपने कर्तव्यनिर्वहन के लिये जल्द ही मीडिया कर्मियों को सुरक्षा कवच मिलेगा। प्रदेश महासचिव श्री विश्व दीपक राई ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा की मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मामले में रुचि लेकर सुप्रीम कोर्ट के अवकाश प्राप्त जस्टिस श्री आफताब आलम की अध्यक्षता में प्रारूप निर्माण कमेटी बनाई। सुरक्षा विधेयक के मसौदा को लेकर जस्टिस श्री आलम ने रायपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में बैठकें ली। इन तीनों स्थानों में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधियों ने भी मसौदे पर अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वश्री बृजेश चौबे, राजेश मिश्रा, मोहन तिवारी, राम साहू, अब्बास अली, हरबंस अरोरा, प्रांतीय सचिव श्री मनोज मिश्रा ने मीडिया कर्मियों के प्रति सहृदयता रखने वाले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...