रायपुर: राशन कार्डधारियों को अप्रैल और मई माह का राशन मिलेगा एक साथ..

HomeCHHATTISGARHरायपुर: राशन कार्डधारियों को अप्रैल और मई माह का राशन मिलेगा एक...

Date:

रायपुर, 17 मार्च 2023

खाद्य विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को पत्र जारी

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत पात्र राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल और मई का राशन एक साथ प्रदान किया जाएगा। खाद्य,  नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में कस्टम मिलिंग के पश्चात् चावल उपार्जन के लिए गोदामों में पर्याप्त स्थान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन द्वारा पीडीएस एवं सार्वभौम पीडीएस के तहत प्रचलित सभी राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल और मई का चावल एक साथ वितरण करने का निर्णय लिया गया है।
खाद्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि राशनकार्डधारियों को माह अप्रैल और मई का राशन वितरण किए जाने हेतु खाद्यान्न का भंडारण उचित मूल्य दुकानों में समय पर किया जाए तथा अन्नवितरण पोर्टल में इस संबंध में माहवार वितरण दर्शाने के लिए आवश्यक व्यवस्था किया जाए। भंडारित खाद्यान्न की निगरानी समिति तथा खाद्य अधिकारियों के माध्यम से पुष्टि कराया जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि दो माह के चावल वितरण संबंधी सूचना राशन कार्डधारियों को मुनादी और उचित मूल्य की दुकानों पर पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित कर की जाए। चावल को छोड़कर शेष राशन सामग्री जैसे नमक, शक्कर, कैरोसीन और चना आदि माहवार पात्रतानुसार वितरण करने को कहा गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...