कवर्धा, 4 जुलाई 2025
जिले में सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी और गैरहाजिरी पर लगाम लगाने कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सख्त कदम उठाया। गुरुवार को जिला पंचायत, जिला अस्पताल और स्कूलों के औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी समय पर नहीं मिले। इसके बाद कलेक्टर खुद कार्यालय के मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए।
जैसे ही लेट कर्मचारी ऑफिस पहुंचे, उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया और सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी मंगवाई गई। इस दौरान कई कर्मचारी शर्म के मारे मुंह छुपाते नजर आए। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली बार सख्त कार्रवाई होगी।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि पहली गलती पर सिर्फ चेतावनी और कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है, लेकिन अनुशासनहीनता दोहराई गई तो विभागीय कार्रवाई तय है। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल और शासकीय स्कूलों में भी निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाओं और उपस्थिति की गंभीरता से जांच की गई। कलेक्टर की यह अनोखी पहल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और आमजन द्वारा सराही जा रही है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


