रायपुर: 04 जुलाई 2025 (भुषण)
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ व कम सेवा वाले क्षेत्रों में डिजिटल पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 5000 से अधिक मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य तय करने और इसे चरणबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” की योजना पर काम तेज करने की बात कही गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशल, पारदर्शी और सुलभ शासन के लिए डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना आवश्यक है। बैठक में ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0 योजना की भी समीक्षा की गई, जिसके तहत वर्तमान में उपलब्ध 85 ऑनलाइन सेवाओं के साथ 250 नई सेवाएं जोड़ी जाएंगी। इससे आम नागरिकों को घर बैठे शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा राज्य डेटा सेंटर को टियर-III मानकों पर अपग्रेड करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में डिजिटल परियोजनाओं की प्रगति, अटल निगरानी पोर्टल, भारतनेट चरण-2 और खनिज 2.0 पोर्टल जैसी योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


