18.5 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी, मुकेश कुमार देश के टॉपर; काउंसिलिंग शेड्यूल जल्द…

HomeNationalNEET UG 2025 का रिजल्ट जारी, मुकेश कुमार देश के टॉपर; काउंसिलिंग...

Date:

नई दिल्ली : 14 जून 2025

देशभर के लाखों मेडिकल aspirants के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज दोपहर 1:30 बजे NEET UG 2025 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया। इस वर्ष परीक्षा में 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। छात्र अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर वेबसाइट से रिजल्ट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में एकल शिक्षकीय शालाओं में 80% की कमी, कोई स्कूल अब शिक्षकविहीन नहीं…

इस वर्ष मुकेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। वहीं महेश ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ शानदार प्रदर्शन किया। टॉपर्स की सूची और सभी छात्रों के रैंक कार्ड NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

अब बारी है मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की। मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) जल्द ही ऑल इंडिया कोटा के तहत MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी करेगी। काउंसिलिंग चार चरणों में आयोजित होगी, जिसमें छात्रों को अपनी रैंक के अनुसार कॉलेजों का चयन और रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की तिथियां MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएंगी। योग्य छात्र देश के प्रमुख सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related