27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

शराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई:कवासी लखमा और बेटे की 5.5 करोड़ की संपत्ति अटैच, सुकमा कांग्रेस भवन भी सील…

HomeChhattisgarhशराब घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई:कवासी लखमा और बेटे की 5.5...

Date:

सुकमा : 14 जून 2025 ( विशेष संवाददाता, सुकमा)

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने राज्य के पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कवासी लखमा, उनके बेटे हरीश लखमा की करीब 5.50 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच कर लिया। इसके साथ ही सुकमा जिले में स्थित कांग्रेस भवन, जिसकी कीमत लगभग 68 लाख रुपए बताई जा रही है, को भी ईडी ने सील कर दिया है।

ईडी के मुताबिक यह कार्रवाई 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में की गई है। एजेंसी का दावा है कि कांग्रेस भवन के निर्माण में घोटाले की रकम का इस्तेमाल किया गया है।

2019 से 2022 के बीच हुआ था घोटाला

यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच उस समय हुआ जब राज्य में भूपेश बघेल की सरकार थी और कवासी लखमा आबकारी मंत्री के पद पर थे। ईडी की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उस दौरान आबकारी विभाग के जरिए शराब बिक्री और वितरण में भारी गड़बड़ी की गई, जिससे राज्य सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें;राशिफल : 14 जून 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

कवासी लखमा जनवरी से जेल में

ईडी ने 28 दिसंबर 2024 को कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापे मारे थे। इसके बाद 3 और 9 जनवरी 2025 को लखमा से पूछताछ हुई। अंततः 15 जनवरी को उन्हें और उनके बेटे हरीश लखमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। तब से दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

कुल अटैच संपत्ति: 6.15 करोड़ रुपए

ईडी की शुक्रवार की कार्रवाई में जिन संपत्तियों को अटैच किया गया, उनमें:

  • कवासी लखमा और हरीश लखमा की 5.50 करोड़ की संपत्ति
  • सुकमा कांग्रेस भवन की 68 लाख की संपत्ति शामिल है।

इस प्रकार कुल 6.15 करोड़ रुपए की संपत्तियां फिलहाल ईडी के कब्ज़े में हैं।

कांग्रेस का तीखा विरोध

ईडी की कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा: “ईडी मोदी सरकार के इशारे पर कार्रवाई कर रही है। यह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र है। कांग्रेस पार्टी अपने हर भवन का हिसाब देने को तैयार है।”

वहीं कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने कहा: “सुकमा कांग्रेस भवन को अटैच करना भाजपा की साजिश है। कांग्रेस को बदनाम करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है।”

सूत्रों के अनुसार, ईडी अब इस मामले में वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और अन्य परिसंपत्तियों की जांच कर रही है। जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। यदि इन संपत्तियों की खरीद में अवैध धन का इस्तेमाल सिद्ध होता है, तो उन्हें स्थायी रूप से जब्त किया जा सकता है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...